शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

शिवपुरी की पांचो सीट पर भाजपा की स्थिति खराब

भोपाल। विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय शेष नहीं है लेकिन भाजपा ने भोपाल से एक प्रायवेट कंपनी से अपने स्तर से शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों का जो सर्वे कराया है। उस सर्वे रिपोर्ट ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी दल भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में भाजपा के पास पांच में से चार विधानसभा क्षेत्र पर पार्टी का कब्जा है। एक सीट पिछोर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पास है मगर बीते एक महीने पहले हुए नए सर्वे में भाजपा के पास जो चार सीटें मौजूद है उन पर वर्तमान स्थिति में विधायकों की स्थिति खराब है और सर्वे में इन विधायकों को हारा हुआ उम्मीदवार बताया गया है। सर्वे की यह रिपोर्ट भोपाल पहुंच चुकी है और प्रदेश नेतृत्व के प्रमुख नेताओं के माथे पर इस रिपोर्ट से चिंता की लकीरें देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले की शिवपुरी, पोहरी, करैरा, कोलारस विधानसभा सीट पर अभी वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। एक सीट पिछोर विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा है। पांच में से चार सीट भाजपा पर है जबकि एक सीट कांग्रेस पर है। बीते महीने भोपाल स्तर से एक प्रायवेट कंपनी से भाजपा ने जो सर्वे कराया है उस सर्वे ने जो रिपोर्ट दी है उसने पांचों सीटों पर भाजपा की स्थिति खराब है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार भाजपा के देवेन्द्र जैन 250 मतों से जीते थे। इस बार सर्वे रिपोर्ट ने जहां भाजपा की स्थिति खराब बताई है। इसी तरह शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति खराब बताई गई है यदि वर्तमान में माखन लाल राठौर को पुन: टिकिट दिया जाता है तो यहां भाजपा को जीतने में पसीने आ सकते है। इसी तरह पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक का अंदरूनी तौर पर विरोध सर्वे में आया है और यहां भी भाजपा की हालत पतली बताई जा रही है। करैरा में विधायक रमेश खटीक का सीडी काण्ड सहित अन्य अंर्तकलहों को भाजपा के लिए मुसीबत का कारण बताया गया है। जहां तक पिछोर की बात है तो पिछोर में भाजपा के लिए दमदार उम्मीदवार कांग्रेस के के.पी.सिंह के खिलाफ नहीं मिल रहा है। सर्वे रिपोर्ट कुछ दिनों पहले भोपाल पहुंच चुकी है। कुछ मतदाताओं से बातचीत के आधार पर एक प्रायवेट कंपनी ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है। टिकट आबंटन में होगा बदलाव भोपाल से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सर्वे रिपोर्ट के बाद शिवपुरी जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने की अटकलें है। खबर आ रही है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से माखन लाल का टिकिट कट सकता है इनकी जगह यशोधरा राजे सिंधिया को भाजपा मैदान में उतारेगी। इसी प्रकार से कोलारस, पोहरी और करैरा में नए उम्मीदवारों को भाजपा मैदान में उतारकर माहौल अपने पक्ष में कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के पास पहुंच गई है। अब आने वाले समय में इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भाजपा के चार विधायकों का भविष्य टिका हुआ है। विधायको की निगेटिव रिपोर्ट भाजपा ने भोपाल की जिस निजी कंपनी से सर्वे तैयार करवाया है उसमें कार्यकर्ताओं के रूझान के बारे में भी रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में शिवपुरी के कोलारस विधायक देवेन्द्र जैन, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर, करैरा विधायक रमेश खटीक का व्यवहार भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति कैसा है इस बारे में भी पड़ताल की गई है। जिसमें चारों विधायकों में से दो विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कार्यकर्ताओं के बीच इन विधायकों के प्रति बढ़ रहा असंतोष

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें