शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

श्योपुर और मुरैना में बढ़ा भाजपा का जनाधार भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में चिन्ता की लकीरों के बीच एक सुखद खबर यह है कि पार्टी के आंतरिक सर्वे में श्योपुर और मुरैना में जनाधार बढऩे की खबर है। इस सर्वे में परम्परागत सीटें छोड़ कर बाकी जगह प्लस-मायनस का जो गुणा भाग सामने आया है उसके अनुसार श्योपुर में पार्टी को एक और मुरैना में चार सीट मिलने का अनुमान है। वर्तमान में पार्टी के पास इन दोनों जिले की 8 सीटों में से केवल दो पर कब्जा है। श्योपुर जिले की दोनों विधानसभा सीट वर्तमान में कांग्रेस के पास है। 2008 के विधानसभा चुनाव में श्योपुर विधानसभा सीट कर भाजपा के दुर्गालाल विजय को कांग्रेस के बृजराज सिंह चौहान ने 9452 से हराया था। भाजपा के सर्वे में अब इस सीट पर भाजपा का पलड़ा भारी है। वहीं विजयपुर विधानसभा सीट पर अभी भी कांग्रेस मजबुत है। यहां भाजपा के सीताराम आदिवासी को कांग्रेस के रामनिवास रावत ने 3011 मतों से पराजित किया था। उधर मुरैना जिले की 6 विधानसभा सीटों में से वर्तमान में दो भाजपा,दो कांग्रेस और दो बसपा के पास है। भाजपा के सर्वे में पार्टी यहां मुरैना,जौरा,सबलगढ़ और सुमावली सीट पर मजबुत नजर आ रही है। जबकि यह चारों सीटें भाजपा के पास नहीं थी। सबलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने भाजपा के मेहरबान सिंह रावत 9041 से हराया था। वहीं जौरा से बसपा के मणिराम धाकड़ ने कांग्रेस के बृंदावन सिंह सिकरवार को 8595,सुमावली से बसपा के अजब सिंह को कांग्रेस के ऐदल सिंह कंसाना ने 9651,मुरैना बसपा के परसुराम मुदगल ने कांग्रेस के सोबरन सिंह मावई 5336,दिमनी से भाजपा के शिवमंगल सिंह ने बसपा के रविंद्र सिंह तोमर 256 तथा अम्बाह (अजा)भाजपा के कमलेश जाटव ने बसपा के सत्यप्रकाश को 3927 मतों से मात दी है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में बदले राजनीतिक समीकरण के कारण इन दोनों जिलों में भाजपा को फिलहाल मजबुती मिलती नजर आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें