गुरुवार, 14 मार्च 2013

भाजयुमो में ऊपरी को जगह नहीं

भोपाल। भारतीय जनता युवा मार्चा (भाजयुमो )की मध्यप्रदेश इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा का युवाओं को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कहा जा रहा है कि यदि 25 फरवरी के पहले घोषणा नहीं हुई तो इंतजार और लम्बा खींच सकता है। उधर खबर है की चुनावी वर्ष होने के कारण इस बार मोर्चे की कार्यकारिणी का जो खाका तैयार किया गया है उसमें किसी भी ऊपरी(सिफारिश वाले को)युवा को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन करीब 150 पदाधिकारियों वाली कार्यसमिति में कई मंत्री और विधायकों के पुत्रों और रिश्तेदारों को जगह मिली है। काम करने वालों को ही मौका प्रदेश कार्यसमिति के लिए युवाओं द्वारा जमकर लॉबिंग की जा रही है,लेकिन चुनावी वर्ष होने के कारण किसी की जुगाड़ नहीं लग पा रही है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य संगठन के खेमे से है और वे भोपाल में संगठन मंत्री भी रह चुके हैं ऐसे में उम्मीद यही है कि इस बार काम करने वालों को ही प्रदेश कार्यकारिणी में मौका मिलेगा। बताया जाता है कि मौर्य द्वारा कार्यकारिणी का जा खाका तैयार किया गया है उसमें पांच उपाध्यक्ष, एक महामंत्री और पांच मंत्री मनोनित किए गए है। साथ ही आधा सैकड़ा कार्यकारिणी सदस्य, आधा सैकड़ा विशेष आमंत्रित सदस्य और आधा सैकड़ा ही स्थायी सदस्य मनोनित किए गए है। पुरानों के कंधों पर होगा भार बताया जाता है भाजयुमों की नई कार्यकारिणी में अधिकांश पुराने पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस चुनावी वर्ष में संगठन किसी गफलत में नहीं पडऩा चाहता। हालांकि भाजयुमों की कार्यकारिणी घोषित करने की अभी समय सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन निकट भविष्य में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्षों से लेकर मंडल तक के पदाधिकारियों की नई टीम खड़ी होगी जिससे मिशन 2013 के विधानसभा चुनावों में फतह प्राप्त की जा सके। जिलों में मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से लेकर युवा मुखिया की दौड़ में दावेदारों की लंबी कतार है। बताया जाता है कि मोर्चा के कई पूर्व जिलाध्यक्षों को इस बार भी मौका मिलेगा। इस संकेत उस दिन ही मिल गया था जिस दिन भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों को बुलाकर चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया था। प्रदेश कार्यकारिणी शीघ्र भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य का कहना कि मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मोर्चा में कोई गुटबाजी नहीं है। मोर्चा का अब एकमात्र लक्ष्य मिशन 2013 को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में मिशन 13 को सफल बनाने के लिए मोर्चा पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश में जहां भाजपा हेट्रिक बनाएगी वहीं अब दिल्ली भी दूर नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें