गुरुवार, 13 फ़रवरी 2014

अटल का रेकॉर्ड तोड़ सकते हैं मोदी

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नरेंद्र मोदी लहर का बीजेपी को साफ फायदा होता दिख रहा है। कांग्रेस अब तक की सबसे करारी हार का सामना करती दिख रही है। उसका तीन अंकों का आंकड़ा छूना भी मुश्किल नजर आ रहा है। यह बात टाइम्स नाउ, सी वोटर और इंडिया टीवी के राष्ट्रव्यापी ताजा सर्वे में सामने आई है। सर्वे में दिखाए गए वोट शेयर को देखें तो बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लड़े गए चुनावों से भी ज्यादा वोट मिल सकते हैं। यानी नरेंद्र मोदी वाजपेयी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
सर्वे के मुताबिक आज की तारीख में एनडीए को देशभर में 227 सीटें मिल रही हैं। यूपीए के खाते में सिर्फ 101 सीटें ही आ रही हैं जबकि अन्य को 215 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले साल अक्टूबर में एनडीए को 186, यूपीए को 117 और अन्य को 240 सीटें मिलने का अनुमान था। मतलब, अन्य और कांग्रेस दोनों की कीमत पर बीजेपी और एनडीए ने छलांग लगाई है। आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव में कोई खास प्रभाव अभी नहीं दिख रहा है। आप को केवल 7 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में पिछली बार सातों सीटें जीतने वाली कांग्रेस का इस बार डिब्बा गुल लग रहा है। यहां बीजेपी को 4 और आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिल सकती हैं। यूपी की 80 सीटों में से सबसे ज्यादा 34 सीटें बीजेपी को मिलने की संभावना है। 2009 के चुनाव में उसे 10 सीटें मिली थीं। बीएसपी को 21 और समाजवादी पार्टी को 20 सीटों मिल सकती हैं। कांग्रेस पिछली बार के 21 के मुकाबले इस बार 4 पर ही अटक सकती है। आरएलडी को एक ही सीट मिलने का अनुमान है। आप का यूपी में खाता खुलना मुश्किल लग रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस को पिछली बार पांचों सीटें मिली थीं, इस बार ये सभी बीजेपी के खाते में जाने का अनुमान है। हरियाणा की 10 सीटों में से बीजेपी को 6 और कांग्रेस, आईएनएलडी, आप और हरियाणा जनहित कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने की संभावना है। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 21, लालू यादव की आरजेडी को 12, नीतीश कुमार की जेडीयू को 5, एलजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने का अनुमान है। बाकी राज्यों में भी कांग्रेस को काफी नुकसान हो रहा है, बस असम और कर्नाटक में वह थोड़ा ठीक कर रही है, लेकिन मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का उफान साफ दिखता है। देशभर का अनुमान यूपीए : 101 (-158) कांग्रेस : 89 (-117) एनडीए : 227 (+68) बीजेपी-202 (+86) अन्य : 215 (+90) दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? कांग्रेस : 0 (-7) बीजेपी : 4 (+4) आप : 3 (+3) *फरवरी 2014 में किया गया सर्वे गठबंधन 2009 2014 रेंज UPA 259 101 91-111 NDA 159 227 217-237 अन्य 125 215 205-225 कुल 543 543 देखिए, सभी राज्यों का पूर्वानुमान... राज्य पार्टी 2009 में सीटें 2014 अनुमान दिल्ली कांग्रेस 7 0 बीजेपी 0 4 आप 0 3 गोवा कुल सीटः 2 कांग्रेस 1 1 बीजेपी 1 1 गुजरात कुल सीटः 26 कांग्रेस 11 4 बीजेपी 15 22 हरियाणा कुल सीटः 10 कांग्रेस 9 1 बीजेपी 0 6 एएपी 0 1 इनेलो 1 1 एचजेसी 1 1 हिमाचल कुल सीटः 4 कांग्रेस 1 1 बीजेपी 3 3 छत्तीसगढ़ कुल सीटः 11 कांग्रेस 1 3 बीजेपी 10 8 आंध्र प्रदेश कुल सीटः 42 कांग्रेस 33 6 टीडीपी 6 10 टीआरएस 2 10 AIMIM 1 1 YSR कांग्रेस 0 13 जम्मू कश्मीर कुलः 6 नैशनल कान्फ्रेंस 3 1 कांग्रेस 2 1 बीजेपी 0 2 निर्दलीय 1 0 अरुणाचल कुल सीटः 2 कांग्रेस 2 1 बीजेपी 0 1 असम कुल सीटः 14 कांग्रेस 7 7 बीजेपी 4 5 AUDF 1 1 एजीपी 1 0 बीपीएफ 1 1 बिहार कुल सीटः 40 जेडी(यू) 20 15 बीजेपी 12 21 आरजेडी 4 12 एलजेएस 0 1 कांग्रेस 2 1 निर्दलीय 2 0 कर्नाटक कुल सीटः 28 बीजेपी 19 11 कांग्रेस 6 14 जेडी(एस) 3 2 एएपी 0 1 केरल कुल सीटः 20 कांग्रेस 13 7 बीजेपी 0 1 लेफ्ट फ्रंट 4 9 केरल कांग्रेस (एम) 1 1 IUML 2 2 मध्य प्रदेश कुल सीटः 29 बीजेपी 16 24 कांग्रेस 12 5 बीएसपी 1 0 झारखंड कुल सीटः 14 बीजेपी 8 8 जेएमएम 2 2 कांग्रेस 1 1 जेवीएम 1 2 निर्दलीय 2 1 महाराष्ट्र कुल सीटः 48 कांग्रेस 17 8 शिवसेना 11 15 बीजेपी 9 15 एनसीपी 8 5 आरपीआई 0 2 एमएनएस 0 1 बीवीए 1 0 स्वाभिमान पक्ष 1 1 निर्दलीय 1 0 आप 0 0 मणिपुर कुल सीटः 2 मणिपुर कुल सीटः 2 कांग्रेस कांग्रेस मेघालय कुल सीटः 2 कांग्रेस 1 1 एनसीपी 1 0 एनपीपी 0 1 मिजोरम कुल सीटः 1 कांग्रेस 1 1 अन्य 0 0 नगालैंड कुल सीटः 1 एनपीपी 1 1 कांग्रेस 0 0 ओड़िशा कुल सीटः 21 बीजेडी 14 12 कांग्रेस 6 7 बीजेपी 0 2 सीपीआई 1 0 पंजाब कुल सीटः 13 कांग्रेस 8 6 एसएडी 4 5 बीजेपी 1 2 राजस्थान कुल सीटः 25 कांग्रेस 20 4 बीजेपी 4 21 अन्य 1 0 सिक्किम कुल सीटः 1 एसडीएफ 1 1 कांग्रेस 0 0 तमिलनाडु कुल सीटः 39 डीएमके 18 5 AIADMK 9 27 कांग्रेस 8 1 सीपीआई 1 1 सीपीआई(एम) 1 1 एमडीएमके 1 1 डीएमडीके 0 2 वीसीके 1 1 त्रिपुरा कुल सीटः 2 सीपीआई(एम) 2 2 कांग्रेस 0 0 उत्तर प्रदेश कुल सीटः 80 एसपी 23 20 कांग्रेस 21 4 बीएसपी 20 21 बीजेपी 10 34 आरएलडी 5 1 अन्य 1 0 उत्तराखंड कुल सीटः 5 कांग्रेस 5 0 बीजेपी 0 5 पश्चिम बंगाल कुल सीटः 42 टीएमसी 19 24 लेफ्ट फ्रंट 15 14 कांग्रेस 6 2 बीजेपी 1 1 एसयूसीआई 1 0 अन्य 0 1 केंद्र शासित प्रदेश कुल सीटः 6 बीजेपी 3 3 कांग्रेस 3 1 अन्य 0 1 आप 0 1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें